दुर्घटना में शिक्षक गंभीर रुप से घायल

धामणगांव रेलवे/दि.20- तहसील के भातकुली रेणुकापुर के अशोक विद्यालय के शिक्षक शाला से लौट रहे थे तब औरंगाबाद-नागपुर एक्सप्रेस हाईवे पर उसलगव्हाण के पास हुई दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक शेखर निंभारेकर (45) दुर्घटना में घायल जख्मी का नाम है. शाला से घर वापस लौटते समय औरंगाबाद-नागपुर एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार दोपहर 4 बजे हुए अपघात में गंभीर रुप से जख्मी हुए. उन्हें तलेगांव दशासर के प्राथमिक अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया. परंतु सिर पर गंभीर चोट आने से उन्हें यवतमाल के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया.

Back to top button