13 करोड का गोल्ड लोन घोटाला, दो ऑडिटर्स गिरफ्तार

नागपुर /दि.10– आईसीआईसीआई बैंक में 23 करोड से अधिक मूल्य का गोल्ड लोन घोटाला उजागर होने के बाद खलबली मच गई है. इस प्रकरण में 159 खातेदारों द्वारा नकली सोने के आभूषण गिरवी रख कर्ज उठाया गया और आश्चर्यजनक बात यानि सोने का मूल्यांकन करने वाले वेल्यूअर, ऑडिटर ने भी उन्हें हरी झंडी दिखाई थी. इस प्रकरण में पुलिस ने दो ऑडिटर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ऑडिटर्स के नाम लालगंज मेहंदी बाग मार्ग निवासी प्रमोद भैया टेटे और हुडकेश्वर खुर्द निवासी राजेंद्र पुंडलिकराव शिलनकर है.
आईसीआईसीआई बैंक के जरिए ग्राहकों को सोने के आभूषण गिरवी रख गोल्ड लोन दिया जाता है. इसके लिए बैंक की तरफ से नियुक्त किये गये वेल्यूअर आभूषणों की शुद्धता और वजन की जांच कर उसके मुताबिक कर्ज मंजूर करते है. बैंक की मनीष नगर शाखा में गोल्ड लोन ऑडिट किया गया, तब गिरवी रखा सोना नकली रहने की बात प्रकाश में आयी. इस कारण अधिकारियों को झटका लगा.

 

Back to top button