क्रिकेट सटोरिएं के फ्लैट से मिली 40 लाख कैश

दुबई से जुडे आईपीएल सट्टेबाजी के तार

* एसके के इशारे पर गोरखधंधा
नागपुर /दि.14- आईटी पार्क के पास आईपीएल क्रिकेट सट्टे का अड्डा चलाते गिरफ्तार अमन पाठक के फ्लैट से प्रताप नगर पुलिस ने 40 लाख नकदी बरामद किये हैं. कार्रवाई में पुलिस ने सूत्रधार एसके की तलाश शुरु की है. पुलिस जांच दल का अंदाज है कि, एसके के इशारे पर ही यह गोरखधंधा चल रहा था. उसके कहने पर अमन पाठक ने फ्लैट किराए पर लिया था. एसके की लिप्तता से प्रकरण में नया मोड आया है. कहा तो यह भी जा रहा है कि, इस प्रकरण के तार दुबई से जुडे हैं.
इस बीच पुलिस ने अमन पाठक को कोर्ट में पेश किया, तो 15 अप्रैल तक कस्टडी में रखने की इजाजत कोर्ट ने दे दी. पुलिस सरगर्मी ेसे यहां-वहां सट्टेबाजी प्रकरण के सूत्रधार को खोज रही हैं.

Back to top button