छात्रा को छेडने वाला गिरफ्तार

खामगांव दि.5 – लगातार पीछा कर 19 वर्षीय छात्रा को एक युवक परेशान करता था. उसने 1 जनवरी को छात्रा के घर जाकर अश्लील छेडखानी की. इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
इस मामले में पीडित छात्रा की मां ने शिवाजी नगर पुुलिस थाने में दी शिकायता में उल्लेख किया है कि शुभम सुनील सपकाल (23, भोईपुरा) पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था. पीछा कर उसे रास्ते में रोकता था. इस वजह से लडकी के माता-पिता ने भोपाल में पढने के लिए भेजा था. वहां भी शुभम उसको परेशान करता था. इस वजह से शिकायत दी गई. पुलिस ने अपराध दर्ज कर शुभम को गिरफ्तार कर लिया है.

Back to top button