उधारी के पैसों के लिए शादी में हंगामा करने के डर से दोस्त की हत्या
बीड जिले की घटना

बीड/दि.4 – जिले में एक व्यक्ति ने शादी से एक दिन पहले ही अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी को डर था कि 1.5 लाख रुपए का कर्ज न चुकाने के कारण पर उसका दोस्त शादी समारोह में हंगामा खडा कर सकता हैं. मृतक की पहचान चांद उर्फ गुड्डू तंबोली (30) के यप में हुई हैं. उसका शव सोमवार सुबह शिरूल कासार तहसील के खोकरमोह गांव के बाहरी इलाके में मिला. उसके सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई थी.
पुलिस के मुताबिक चांद ने अपने दोस्त अतीक तंबोली को 1.5 लाख रुपए उधार दिए थे. वह लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था. चांद ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उसने (तंबोली) पैसे नहीं लौटाए, तो वह सोमवार को विवाह स्थल पर पहुंचकर हंगामा करेगा. शादी के दिन सामाजिक बदनामी के डर से आतीक ने अपने दोस्त को रास्ते से हटाने का फैसला किया. रविवार रात को चांद को एक सुनसान जगह पर बुलाया और पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय सूचना के आधार पर सोमवार देर रात उसे बीड शहर से गिरफ्तार कर लिया गया.





