कल व्यापारी सम्मेलन
बीजेपी कार्यालय में आयोजन

अमरावती/दि.9 – भाजपा व्यापारी आघाडी ने कल मंगलवार 10 फरवरी को दोपहर 4 बजे राजापेठ स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय बजट पर चर्चार्थ व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कैट विदर्भ प्रांत अध्यक्ष विनोद कलंत्री की अध्यक्षता में किया है. जिसमें सीए रतन शर्मा बजट प्रावधानों पर चर्चा करेंगे. सभी से उपस्थित रहने का अनुरोध बादल कुलकर्णी, आत्माराम पुरसवानी, सारंग राऊत, बलदेव बजाज ने किया है.





