बच्चों के बिक्री प्रकरण में डॉ. वाजपेयी गिरफ्तार

भंडारा/दि.20 – भंडारा- गोंदिया जिले के बहु चर्चित नवजात बिक्री प्रकरण के मुख्य आरोपी डॉ. नितेश वाजपेयी को आखिरकार गुरूवार की शाम गिरफ्तार किया गया. विशेष यानी 14 फरवरी को आत्महत्या का प्रयास किए जाने से वे भर्ती थे. उनकी जमानत याचिका नामंजूर होने से और गिरफ्तारी के पूर्व वैद्यकिय जांच में उनकी हालत अच्छी रहने की रिपोर्ट आने के बाद यह गिरफ्तारी कार्रवाई की गई.
डॉ. नितेश वाजपेयी की गिरफ्तारी के कारण अब इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है. इस प्रकरण की जांच करनेवाले साकोली के उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम इसापुरे से संपर्क करने पर उन्होंने गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के पूर्व आरोपी की. वैद्यकिय जांच की गई. डॉक्टरों द्बारा उसे तंदुरूस्त घोषित किए जाने के बाद कब्जे में लिया गया. बच्चे बेचने का मामला प्रकाश में आने के बाद डॉक्टर फरार था. न्यायालय में उसने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी की थी. इसी दौरान 14 फरवरी को मध्यप्रदेश के कटंगी में सर्जीकल ब्लेड से उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया था. तबसे भंडारा के एक निजी अस्पताल में उन पर उपचार शुरू था.

Back to top button