यवतमाल के शातीर चोरों ने वर्धा में किया हाथ साफ

दो गिरफ्तार, साढे 6 लाख रुपए का माल जब्त

वर्धा/दि.5 – यवतमाल से वर्धा आते समय चोरी कर पुणे फरार हुए दो चोरों को वर्धा पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. इसके अलावा उनके द्बारा चुराए गए साहित्य को रफादफा करनेवाले दो अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम यवतमाल के तालाब फैल निवासी विवेक उर्फ मांडा बबन मंगरे (19) और आकाश उर्फ रैपर राजू वाढवे (22) हैं. इन आरोपियों से सोने- चांदी के आभूषण व नकद राशि समेत 10 लाख 41 हजार रुपए का माल जब्त किया गया हैं.
समता नगर निवासी प्रवीण अंबादास लोहवे ने वर्धा शहर थाने में अपने घर चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान यवतमाल जिले के घरफोडी करनेवाले कुख्यात विवेक मंगरे और आकाश वाढवे के नाम सामने आए. उनकी तलाश के लिए पुलिस दल यवतमाल रवाना हुआ और जाल बिछाकर दोनाेंं को कब्जे में लिया गया. उनसे गहन पूछताछ करने पर चोरी की उन्होंने कबूली दी. चोरी का माल यवतमाल के अपने दो साथी प्रसाद उर्फ दादू ज्ञानेश्वर देवकते (20) और आकाश उर्फ भुई सुरेश शेंडे (19) के जरिए बेचने की जानकारी दी. चारों आरोपियों से चोरी की घटना के 61 ग्राम सोने के और 35 ग्राम चांदी के आभूषण तथा 1 लाख 41 हजार 500 रुपए नकद व घटना में इस्तेमाल मोपेड वाहन, मोबाईल व अन्य साहित्य जब्त किया गया. आरोपियों को वर्धा शहर पुलिस के कब्जे में दिया गया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में की गई.

Back to top button