50 हजार की नकली नोट देकर युवक से जालसाजी

खामगांव/दि.7 – 50 हजार रुपए के बदले 5 लाख रुपए देने का प्रलोभन देकर 50 हजार रुपए के नकली नोट थमाकर युवक के साथ जालसाजी किए जाने की घटना बुधवार 4 मार्च की शाम खामगांव तहसील के पारखेड फाटा पर घटी.
छत्रपति संभाजी नगर के गोकुलवाडी निवासी गणेश रविंद्र सोनवणे (24) ने इस बाबत शिकायत दर्ज की हैं. शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने दो मोबाईल नगर से उससे वॉट्सअॅप के जरिए संपर्क किया. 50 हजार रुपए दिए तो 5 लाख रुपए देने का प्रलोभण देकर उसे व्यवहार के लिए बुलाया. शिकायतकर्ता ने आरोपियों को 50 हजार रुपए दिए. पश्चात आरोपियों ने उसे बच्चों की बैंक लिखे हुए 500 रुपए के नोट जैसे दिखनेवाले कुल 5 लाख रुपए नकली नोट के बंडल दिए और रफू चक्कर हो गए.