मेहतर वाल्मीकि-सुदर्शन समाज ने मनाई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती महोत्सव

समाजबंधु बडी संख्या में रहे उपस्थित, शरबत का हुआ वितरण

अमरावती/दि.15- सभी मेहतर वाल्मीकि- सुदर्शन समाज के तर्फें महर्षि वाल्मीकी नवयुग संगठन अमरावती के सौजन्य से संविधान के शिल्फकार , विश्वरत्न महामानव डॉ बाबासाहेब आंबेडकर इनकी 14 अप्रैल जयंती महोत्सव निमित्त महामानव की जीवन गाथा एलसीडी स्क्रीन पर दिखाई गई व साथ ही शहर वासियों व रैली में आए हुआ. श्रद्धालुओं के लिए संगठन की ओर से शरबत वितरण किया गया हैं.
सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ नागरिक, समाजिक पदाधिकारी इनके द्वारा महामानव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व कैंडल प्रज्वलित कर वंदन किया गया. पश्चात् श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण किया गया, महामानव की जयंती महोत्सव निमित्त मेहतर वाल्मीकि सुदर्शन समाज में हर्ष व उल्हास का वातावरण निर्माण रहा. इस समय वाल्मीकि समाज के ज्येष्ठ पदाधिकारी कन्हैया चावरे, देव सिरसिया, किशोर पीवाल, चंद्रसेन सारवान कैलाश चावरे मनोज तंबोली संजय हड़ाले, संतोष चावरे, राजू परिहार, विजय सीओता, कुंदन सारवान, श्याम चावरे, राजेश चावरे,भागीरथ टांक, राव चावरे, उमेश सारसर, रवि संगेले, निलेश कनोजे, राजा खरे, विनोद टाक, आशीर्वाद चावरे, गोविन्द सांगेले, नितिन हड़ाले, मुकेश तंबोली, राजेश सारसर, नितेश सारसर, विनोद सुरोज, गोपाल डागर, विजय तंबोले, संजय मिलांदे, मनोज गोहर, जुम्मन चावरे, रवि पच्छेल, संजय घारू,अनूप डूलगज, किशोर चावरे, मनोज हड़ाले, दीपक टोपे, भागीरथ सारवान, अशोक सारवान, गोपाल सौदे,राजन चव्हाण, अरुण चव्हाण सुनील बिवाड, आदि पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता संघटना पदाधिकारी, समाजबंधु भारी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button