अमरावती के लायन विलास साखरे बने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

भंडारा मे हुए वार्षिक अधिवेशन संकल्प सिद्धी मे भारी मतों से जीत

* अमरावती के लिए स्वर्णिम क्षण
अमरावती/दि.17– भंडारा में हाल ही में संपन्न हुए वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन संकल्प सिद्धी में लायन विलास साखरे ने लगभग 92% सकारात्मक मत प्राप्त कर लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3234- एच- 1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की. यह उपलब्धि अमरावती के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है, क्योंकि वर्ष 2014-15 में लायन भागचंद बजाज के कार्यकाल के बाद इतने लंबे अंतराल के पश्चात यह सम्मान फिर से अमरावती को प्राप्त हुआ है.
व्यक्तित्व: अनुभव, नेतृत्व और सेवा का सशक्त संगमलायन विलास साखरे एक प्रख्यात सिविल इंजीनियर एवं सफल उद्यमी हैं. वे अपने कंस्ट्रक्शन व्यवसाय आकार इंजीनियर और बिल्डर का संचालन कर रहे हैं तथा धामनगांव में उनका आईओसीएल का पेट्रोल पंप भी है. उनके नेतृत्व कौशल, संगठन क्षमता और सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंचाया है.

* ‘यस वी कॅन’ के साथ नई दिशा का संकल्प
अपने कार्यकाल के लिए उन्होंने यस वी कॅन का प्रेरणादायी ध्येय वाक्य दिया है, जो पूरे डिस्ट्रिक्ट में सेवा, सहयोग और सकारात्मकता की नई ऊर्जा का संचार करेगा.

* विस्तृत डिस्ट्रिक्ट, विशाल जिम्मेदारी
डिस्ट्रिक्ट 3234-एच-1 में गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरोली, नागपुर, वर्धा,यवतमाल, चंद्रपुर, और अमरावती जिले शामिल हैं, जहां 4000 से अधिक लायन सदस्य सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में संलग्न हैं.

* एक सशक्त टीम का गठन
इस कैबिनेट में प्रमुख पदाधिकारी के रूप में जिला सचिव लायन नितिन लोणकर, डिस्ट्रिक्ट ट्रेज़रर – सीए रतन शर्मा, जीएमटी- लायन प्रवीण भल्ला, लायन डॉ. निक्कू खालसा, लायन विवेक चिभ, मोहिंदरपाल सिंह मान, मार्केटिंग – लायन सुरेंद्र सिंह, एलसीआईएफ लायन भवानीप्रसाद मिश्रा, पीआरओ- लायन अजय सिंह, कोऑर्डिनेटर – डॉ. विनोद जायसवाल, कोऑर्डिनेटर – अनुराधा बागला, आईटी चेयरपर्सन – लायन राजेश परमार, ट्रेनिंग – डॉ. मनोज सालपेकर, सर्विस वीक चेयरपर्सन – लायन सुनील जोशी, लायन क्वेस्ट – लायन हरीश गुप्ता, मेगा एक्टिविटी चेयरपर्सन – डॉ. धनंजय बार्डे, विदर्भ लायन – लायन प्रफुल्ल इटकलवार, रीजन चेयरपर्सन एड. प्रशांत देशमुख, लायन विलास बुटले, लायन ऋतुराज चुडीवाले, लायन कुंदन ढोरे, एड. दीपक रावलानी, लायन सुजाता बहेकर, लायन विनायक केवडकर, लायन डॉ. रविंद्र हुसुकले, लायन राम खुशलानी, विजय पाटिल कोर टीम में लायन प्रवीण मानेकर, लायन रविंद्र उघड़े, लायन पंकज गुप्ता, लायन सुधर्म हांडे हैं. यह विजय केवल एक पद की उपलब्धि नहीं, बल्कि अमरावती के लायनिस्म इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है. लायन विलास साखरे के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 3234- एच- 1 सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को अवश्य प्राप्त करेगा.

Back to top button