तिरुपति ट्रेन : विदर्भ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा
अकोला से साप्ताहिक एक्सप्रेस सेवा 3 मई से

अकोला/दि.28- तिरुपति बालाजी देशभर के श्रद्धालुओं का आस्था स्थल है. देश के कोने-कोने से भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं. विभिन्न त्योहारों के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है. राज्य के कई शहरों से तिरुपति जाने के लिए रेल सेवा उपलब्ध है. विदर्भ के श्रद्धालुओं और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने एक खुशखबरी दी है. अकोला- तिरुपति- अकोला इस विशेष ट्रेन को अब नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में मंजूरी दी गई है.
* अमरावती से भी रेल सेवा
गाड़ी संख्या 12766 अमरावती- तिरुपति यह सप्ताह में दो दिन चलने वाली एक्सप्रेस श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध है. यह ट्रेन अमरावती से हर सोमवार और गुरुवार सुबह 6:45 बजे निकलती है, जबकि वापसी के लिए 12765 यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार दोपहर 3:45 बजे तिरुपति से चलती है.
* नई साप्ताहिक एक्सप्रेस
रेल मंत्रालय ने 17429 / 17430 अकोला- तिरुपति- अकोला इस साप्ताहिक एक्सप्रेस को मंजूरी दी है और यह ट्रेन 3 मई 2026 से चलेगी. 17430 अकोला- तिरुपति यह ट्रेन हर रविवार सुबह 8:30 बजे चलेगी और अगले दिन सोमवार सुबह 8:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. जबकि 17429 तिरुपति- अकोला एक्सप्रेस हर शुक्रवार दोपहर 12:25 बजे तिरुपति स्टेशन से चलेगी और अगले दिन शनिवार दोपहर 2 बजे अकोला पहुंचेगी. इस ट्रेन को वाशीम, हिंगोली डेक्कन, बसमत, पूर्णा, नांदेड, धर्माबाद, बासर, निजामाबाद, कामारेड्डी, मेदचल, काचिगुड़ा, महबूबनगर, वानापर्ति रोड, गडवाल, कुर्नूल सिटी, द्रोण, अनंतपुर, धर्मावरम, कादिरी, मुलाकलाचेरुवू, मदनपल्ले रोड, पिलेर, पकाला इन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.
* विशेष ट्रेनों का रूपांतरण
3 मई से अकोला से तिरुपति (क्र. 17430) और तिरुपति से अकोला (क्र. 17429) ये नियमित ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी. पहले इस मार्ग पर चलने वाली विशेष ट्रेनों (गाड़ी क्रमांक 07605/07606) को अब नियमित ट्रेनों में बदल दिया गया है. यह ट्रेन सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे केवल अकोला ही नहीं बल्कि वाशीम, हिंगोली और नांदेड जिलों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.
* ट्रेन की विशेषताएं
इस एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित (2 ए), तृतीय श्रेणी वातानुकूलित (3 ए), स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) जैसे सभी प्रकार के डिब्बे होंगे. दक्षिण मध्य रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी की है और नियमित यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.





