दो भाईयों की हत्या का प्रयास करने वाले तीन गिरफ्तार

नांदगांव पेठ पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपियों को दबोचा

अमरावती /दि.29- नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के रहाटगांव परिसर में रहने वाले दो भाईयों पर देर रात जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को नांदगांव पेठ पुलिस ने 28 अप्रैल की देर रात फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोच लिया. एक फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम राम दत्तात्रय राउत, अश्वीन राजेश कुरुमवंशी और हर्ष शंकर खंडारे है.
बता दें कि, 26 अप्रैल की रात रहाटगांव में आरोपियों ने दोनों पक्षों के बीच मकान के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के चलते लाठी और तीक्ष्ण हथियार से दो भाईयों के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया था. इस घटना में अनिल अडालसे और संजय अडालसे घायल हो गये थे. संजय अडालसे की हालत गंभीर रहने से उसे नागपुर रेफर किया गया था. घटना वाले दिन से आरोपी फरार थे. जांच करते हुए पुलिस के दल ने राम राउत, हर्ष खंडारे और अश्वीन कुरुमवंशी को गिरफ्तार कर लिया. सुमित वैरागडे नामक आरोपी अभी भी फरार है. उसकी तलाश जारी है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला व नांदगांव के थानेदार दिनेश दहातोंडे के मार्गदर्शन में पीएसआई गणेश राउत, राजीक खान, वैभव टिकीले, राजा सैयद के दल ने की.

Back to top button