अकोला में युवक का झुलसा शव मिलने से मचा हडकंप

डाबकी रोड थाना क्षेत्र की घटना

अकोला/दि.29– डाबकी रोड थाना क्षेत्र में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से परिसर में हडकंप मच गया है. मृतक की शिनाख्त चेतन शेलके के रुप में हुई है. पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है.
जानकारी के मुताबिक चेतन और उसके पिता दोनों अशोक लेलैंड कंपनी में सुरक्षा रक्षक के रुप में कार्यरत थे. रविवार 26 अप्रैल को ड्यूटी समाप्त होने के बाद पिता ने चेतन को घर जाने के लिए कहा. लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. कुछ समय बाद उसका शव झुलसी हुई अवस्था में बरामद हुआ. जिससे परिवार और परिसर के नागरिकों में हडकंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही डाबरी रोड पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक घटना दर्ज की है. हालांकि परिजनों ने कुछ संदिग्ध युवकों के नाम लेते हुए हत्या का आरोप लगाया है. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button