देहदान का संकल्प करने वाले रमेश दुबे का सम्मान
कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल ने की सराहना

अमरावती/दि.2- विधायक रवि राणा के जन्मदिन पर देहदान का संकल्प लेनेवाले कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल के सदस्य रमेश दुबे का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सत्कार किया गया. इस सत्कार के जवाब में रमेश दुबे ने बडे ही भावनात्मक लहजे में कहा कि, सभी ने मुझे जीते जी अमर बना दिया.
कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल की ओर से वरिष्ठ सदस्य प्रभुदयाल शुक्ला की अध्यक्षता में रमेश दुबे का सत्कार उनके निवासस्थान पर जाकर किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशांक दुबे ने किया. इस अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल अध्यक्ष डॉ. अश्विन वाजपेई ने भी अपने विचार व्यक्त किए. प्रधान सचिव अरुण दुबे ने आभार व्यक्त किया. इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. शशांक दुबे, प्रधान सचिव अरुण दुबे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ सदस्य प्रभुदयाल शुक्ला, श्याम मिश्रा, देवीप्रसाद शुक्ला, राकेश शुक्ला आदि उपस्थित थे.
* समाज के लिए प्रेरणादायी
कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल के पदाधिकारियों ने बडे ही आदर के साथ रमेश दुबे का सत्कार किया. इस दौरान मान्यवरों ने अपने मनोगत में कहा कि, रमेश दुबे समाज के लिए प्रेरणादायी व्यक्तिमत्व है. समाज के हित में काम करने का जज्बा उनमें है. युवाओं ने उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए.




