रिश्वतखोर पंस महिला कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

अकोला/दि.1 सिमेंट रोड के काम का धनादेश मंजूर करने के लिए ठेकेदार से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अकोला पंचायत समिति की महिला कनिष्ठ अभियंता जया पांडुरंग इंगोले को एसीबी के दल ने गुरुवार को सुबह रंगेहाथ पकड लिया. इस प्रकरण में कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है.
आरोपी को शुक्रवार 30 अप्रैल को जिला न्यायालय में पेश किया गया. ठेकेदार द्वारा 27 अप्रैल को एसीबी के पास शिकायत दर्ज की गई थी. वर्ष 2024 में उसने 110 मीटर सीमेंट रोड का काम पूर्ण किया था. इस काम के 10 लाख रुपए का बिल मंजूर हुआ है. 5-5 लाख रुपए के दो धनादेश जारी करने के लिए अकोला पंचायत समिति के बांधकाम विभाग की कनिष्ठ अभियंता जया इंगोले द्वारा 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग किये जाने का आरोप शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दर्ज किया था.

Back to top button