भातकुली में हुआ महाराजस्व अभियान का आयोजन
किसानों व नागरिकों की समस्याओं का हुआ समाधान

अमरावती/दि.9- महाराष्ट्र शासन की ओर से नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे महाराजस्व अभियान के अंतर्गत भातकुली में विशेष शासकीय शिविर का आयोजन किया गया. इस अभियान में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर किसानों तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया.
कार्यक्रम में युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनिल राणा, तहसीलदार मांडवे, नगराध्यक्ष कोलटके, तलाठी गिल तथा युवा स्वाभिमान पार्टी के भातकुली तालुकाध्यक्ष मंगेश इंगोले प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस अभियान में कृषि विभाग, इलेक्ट्रिक विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महसूल विभाग, भूमि अभिलेख विभाग तथा सेतु विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. शिविर में किसानों और आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित प्रकरणों, सातबारा उतारों, बिजली संबंधी शिकायतों, सड़क एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी मांगों तथा विविध शासकीय योजनाओं से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण किया गया. इसी दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसान लाभार्थियों को सहायता प्रदान करते हुए सुनिल राणा के हस्ते किसानों को ट्रैक्टर, रोटेटर तथा अन्य कृषि उपकरणों का वितरण किया गया.
शिविर में तालुका क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान एवं नागरिक उपस्थित हुए. एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया. किसानों की महसूली एवं कृषि संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान होने पर शासन के इस उपक्रम की सराहना की गई. इस अवसर पर आशिष कावरे, राजु रोडगे, प्रतिक कांडलकर, गिरीश कासट, पुरुषोत्तम खर्चान, हर्षद वाचासुंदर, निरज गवई, शप्पु पठाण, गजानन मालधुरे, मनोज शेवतकर, राजु तेलमोरे, राजु चुनकीकर, गणेश पाचकवडे, दादाराव उमक, सतिश आठवले, हफिज भाई, अनिल तिडके, हरिदास किरडे, विकास मानकर, गजानन भोपसे, गजानन कुटेमाटे तथा चंदु पडोले सहित बड़ी संख्या में किसान एवं नागरिक उपस्थित थे.





