आयशा फातेमा बनेगी अधिकारी
कक्षा 10 वीं में मेरिट

अमरावती/दि.11- सैफिया इंग्लिश स्कूल की मेधावी छात्रा आयशा फातेमा शेख साजिद ने कक्षा 10 वीं में 91.40 अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाया. आयशा फातेमा को और परिश्रम कर बडा अधिकारी बनने की तमन्ना है. उसने कक्षा 12 वीं में भी अच्छे अंक लाने की अभी से सोच और तैयारी आरंभ कर दी है. आयशा ने बडी मेहनत और लगन से पढाई की. उसे मुबारकबाद देने का तांता लगा है.