वरुड के आठवडी बाजार में लगी भीषण आग

गरीब परिवार का मकान जलकर राख, महिला का हाथ जला

वरुड/दि.12– स्थानीय आठवडी बाजार परिसर में रविवार की सुबह एक घर को लगी भीषण आग में गरीब परिवार का घर, घर का सब सामान नष्ट हो गया. यह परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है. इस आग के दौरान घर में अकेली मौजूद महिला फुलाबाई सिरसाम का हाथ जल गया है, सदैव से कोई भी जानहानि नहीं हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आठवडी बाजार में फुलाबाई सिरसाम अपने लडके के साथ एक छोटे से घर में रहती है. मजदूरी कर परिवार चलाती है. बेटा काम के सिलसिले में शहर के बाहर गया था, फुलाबाई घर में अकेली ही थी. सुबह के समय में अचानक घर को आग लग गई. आग की ज्वालाएं देखकर फुलाबाई ने खुद आग बुझाने का प्रयत्न किया. परंतु इस प्रयास में उनका हाथ गंभीर तौर पर जल गया. आग का स्वरुप देखकर परिसर में खलबली मच गई. लोगों ने तुरंत दौडकर आग बुझाने भारी मशक्कत शुरु की. नागरिकों की सतर्कता से आग को फैलने से रोका गया. बाद दमकल की टीम भी पहुंची और आग पर पूर्ण नियंत्रण पाया गया. पडोसी ललीता भातुलकर के घर को भी इस आग की मार पडी. उनके घर में कुछ सामान का नुकसान हुआ है. नागरिकों ने अगर समय पर सहयोग नहीं करते तो परिसर के अनेक घर आग में घिर गए होते. आग की इस घटना में फुलाबाई सिरसाम का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. घर में रखा हुआ अनाज, कपडे, जमा-पुंजी सबकुछ खाक होने से अब उनके सामने उदरनिर्वाह का सबसे बडा प्रश्न है. उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है. वरुड शहर की तथा तहसील की सामाजिक संसथाओं, दानशुर नागरिक तथा समाजसेवकों ने पहल कर इस जरुरतमंद महिला को मुक्त हस्त से मदद करने की मांग परिसर के नागरिकोें ने की है.

 

Back to top button