दिसंबर तक हट जाएंगे पारंपरिक टोल प्लाजा

केंद्रीय मंत्री गडकरी का ऐलान

दिल्ली/दि.12– केंद्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को ऐलान किया कि, इस वर्ष के अंत तक यानि दिसंबर माह तक देश के पारंपरिक टोल प्लाजा को हटाकर पूरे देश में उपग्रह पर आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू की जाएगी. यह प्रणाली फास्टैग और अत्याधुनिक तकनीक से लैंस है. पहले चरण में महाराष्ट्र सहित 9 राज्यों में सितंबर 2026 तक 17 ऐसे टोल प्लाजा शुरु किए जाएंगे और फिर मार्च 2027 तक 108 अन्य टोल प्लाजा को इस प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा. इसके लिए निविदाएं जारी कर दी गई है.
दिल्ली के मुंडका बक्करवाला में देश के दूसरे मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्लाजा (एमएलएफएफ) के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी बोल रहे थे. गडकरी ने बताया कि, देश के पारंपरिक टोल प्लाजा 2026 के दिसंबर माह तक हटा दिए जाएंगे और बहु-लेन मुक्त प्रवाह टोल प्रणाली लागू की जाएगी. उन्होंने कहा कि, इस नई तकनीक के अनुसार देशभर में 125 टोल प्लाजा स्थापित किए जाएंगे.

Back to top button