केंद्र पर जमकर बिफरे बबलू शेखावत

छात्रों का भविष्य अंधकारमय कर रही सरकार

* नीट पर्चा लीक कैसे होता है?
अमरावती/दि.13- शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत ने मेडिकल प्रवेश की अहम नीट के पर्चे लीक को केंद्र सरकार की बडी विफलता बताते हुए लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड निरुपित किया. शेखावत ने कहा कि, सरकार ध्यान नहीं दे रही. नीट का पर्चा बार-बार लीक कैसे हो जाता है. उन्होंने यह सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर तत्काल और कडे एक्शन की मांग उपस्थित की.
बबलू शेखावत ने कहा कि, डॉक्टर बनने की चाह में विद्यार्थी कडा परिश्रम करते हैं. रात-दिन पढाई करते हैं. नीट एक्झाम केंद्र पर भी दुनिया भर की पाबंदिया रहती है. ऐसे में नीट का पर्चा कैसे लीक हो जाता है. व्यवस्था में कहां खामी है, सिस्टम ही बिगड रहा है क्या? शेखावत ने सवाल उठाया कि, बिहार, राजस्थान सहित अनेक राज्यों में नीट का पर्चा लीक हुआ है. एनटीए की कार्यपद्धति सवालों के घेरे में आई है. उन्होंने संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है. बबलू शेखावत ने विद्यार्थी हित में पारदर्शी प्रणाली अपनाने की मांग की.

Back to top button