पुलिस स्टेशन के पास जली बोलेरो पिकअप
नागपुरी गेट के सामने सुबह पौने 6 बजे हादसा

अमरावती/दि.14 – नागपुरी गेट थाने के सामने आज सुबह पौने 6 बजे बोलेरो पिकअप वाहन ने अचानक आग पकड ली. जिसकी सूचना दमकल केंद्र प्रमुख श्रीकांत जवंजाल को दी गई. दमकल के फायरमैन मुजाहिद और आशीष चव्हाण ने लारी चालक नाइल अहमद के साथ फौरन मौके पर पहुंचकर वाहन की आग पर नियंत्रण का प्रयास शुरू किया.
दमकल विभाग ने बताया कि एबीसी एक्सटींगयूजर और होज-रील की सहायता से आग पर 20 से 25 मिनट के प्रयासों से काबू पाया. घटना में सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. बोलेरो पिकअप काफी मात्रा ें जल गया. फिर भी दमकल विभाग ने तत्पर और समूचित कदम उठाए.





