चुनाव खत्म होने के बाद ही सरकार को गंभीरता क्यों सूझी?
शरद पवार ने मुख्यमंत्री के भी कान खींचे

पुणे/दि.14 – राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के सर्वेसर्वा शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए देश की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी की है. साथ ही केंद्र सरकार को उनकी मौजूदा भूमिका के लिए फटकार लगाई है. इस दौरान बोलते हुए शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राहुल गांधी के संदर्भ में इस्तेमाल की गई भाषा की भी निंदा की है.
शरद पवार ने कहा, स्थिति गंभीर है और ऐसे समय में देश के सभी नेताओं की बैठक बुलानी चाहिए और उसमें प्रधानमंत्री को खुद मौजूद रहना चाहिए. इसके पहले पिछले 3-4 वर्षों में सर्वदलीय बैठकें हुईं, लेकिन उनमें से एक भी बैठक में प्रधानमंत्री नहीं थे. लेकिन कुल मिलाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि स्थिति गंभीर है, तो इसे उतनी ही गंभीरता से सबके द्वारा मिलकर लिया जाना चाहिए.
* देश में पहले भी ऐसी स्थिति थी
आगे बोलते हुए शरद पवार ने कहा, आज मैं सुबह से टीवी पर देख रहा हूँ कि कोई मोटरसाइकिल से जा रहा है, कोई पैदल जा रहा है, एक ने तो घोषित कर दिया कि मैं मंत्री हूँ और मैंने अपनी गाड़ियां कम कर दी हैं. वे 17 थीं, अब 17 से 8 पर आ गया हूँ. मुझे तो धक्का ही लगा कि 17 गाड़ियां थीं और कम करने के बाद 8 पर लाए. इसका मतलब है कि इन सबका देखने का दृष्टिकोण गंभीरता का होना चाहिए. ऐसी स्थिति इस देश में पहले नहीं हुई थी ऐसा नहीं है, पर ठीक है.





