कृषि सौर पंप योजना में किसान की दिशाभूल
महावितरण अधिकारी कहकर ओटीपी लेने का आरोप

नांदगांव खंडेश्वर/दि.16– तहसील के सरसी के किसान विजय गोरखनाथ सौदागर ने कृषि सौर पंप योजना अंतर्गत आवेदन करने के बाद उसकी दिशा भूल करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.
किसान के अनुसार 11 मई 2026 को उसे +918381066169 इस मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करनेवाले व्यक्ति ने खुद को महावितरण का प्रतिनिधि कहकर आज ही सर्वे करना आवश्यक है. अन्यथा प्रक्रिया में अडचन आने की संभावना है, ऐसा कहकर ओटीपी मांगा. अधिकृत प्रक्रिया समझकर किसान ने उसे ओटीपी दे दिया. उसके बाद उसके आवेदन पर सदभाव फ्यूचरटेक लिमिटेड, ऐसा वेंडोर पर दर्शाया गया. इसमें विशेष यह है वेेंडोर किसान ने चुना नहीं था.
उसकी सम्मति के बगैर चयन करने का आरोप किसान विजय सौदागर ने लगाया. घटना के बाद जब संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तब मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है, ऐसा सुनाञ्च्ई दिया. किसान से इस प्रकार संपर्क साधकर ओटीपी लेने पर प्रश्न उपस्थित हुआ है. इस प्रकरण की वजह से कृषि सौर पंप योजना के वेंडोर चयन प्रक्रिया की पारदर्शकता, लाभार्थियों की डिजिटल सुरक्षा और अधिकृत जांच यंत्रणा पर गंभीर प्रश्न निर्माण् हुआ है. किसान विजय सौदागर ने महाउर्जा और संंबंधित अधिकारियों से लिखित रूप में शिकायत की है और तत्काल वेंडोर रदद करने की मांग की है.





