रानी करवा ने अमरावती तहसील माहेश्वरी महिला संगठन की बागडोर संभाली

अमरावती/दि.18– अमरावती जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा विदर्भप्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अंतर्गत दशम सत्र (2023-2026) की समाप्ति एवं एकादश सत्र (2026-2029) के शुभारंभ अवसर पर सम्मान समारोह एवं पदग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हालही में माहेश्वरी भवन, अमरावती में अत्यंत हर्ष उल्लास वातावरण में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ.कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय संयुक्त मंत्री मध्यांचल की भारती राठी तथा मुख्य अतिथि के रूप में विदर्भप्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष नीलिमा मंत्री की उपस्थिति रही. साथ ही प्रादेशिक पूर्व अध्यक्ष आशा लढा एवं उषा करवा, संगठन मंत्री संध्या केला, अमरावती जिला की पूर्व अध्यक्ष शशि मूंदड़ा, मालती सिकची, रेनू केला, सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्याएं उपस्थित थीं.
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश पूजन एवं महेश वंदना से हुआ. अतिथियों का स्वागत मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत द्वारा किया गया. अतिथि भारती राठी एवं मुख्य अतिथि नीलिमा मंत्री का स्वागत अध्यक्ष उषा राठी और सचिव किरण मूंधड़ा ने किया. इस अवसर पर अध्यक्ष उषा राठी ने दशम सत्र (2023-2026) के कार्यों का विस्तृत अहवाल प्रस्तुत करते हुए अमरावती शहर में पहली बार तहसील गठन की घोषणा की. कार्यक्रम में दशम सत्र (2023-2026) के दौरान सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का संगठन द्वारा सम्मान किया गया. शहर में पहली बार तहसील संगठन का तीन वर्षों हेतु गठन भी किया गया. तहसील माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष रानी करवा, सचिव अमृता लाहोटी, कोषाध्यक्ष राधिका बगड़ी, सहसचिव जागृति मूंधडा, सहकोषाधयक्ष कृष्णा राठी, सोनाली राठी, प्रचार मंत्री अनीता मंत्री, लीना सोमानी, उपाध्यक्ष दीपिका मंत्री, सोनल मात्री संगठन मंत्री दीपिका गगड़, स्वागत मंत्री अर्चना लाहोटी, रीता लढ्ढा, कार्यकारणी पूजा मालानी, शशि लाहोटी, सरोज चांडक, पूजा तापड़िया, मानसी चांडक, लक्ष्मी कलंत्री, अर्चना झंवर, चांदनी सोमानी, लीला झंवर, हर्षा बगड़ी, रंजना करवा, निकिता लढ्ढा, कोमल सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई. अध्यक्ष एवं सचिव को मंच पर आमंत्रित कर प्रादेशिक अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम में अमरावती माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश साबू एवं सचिव अशोक जाजू भी उपस्थित रहे. नवनिर्वाचित अध्यक्ष रानी करवा ने कहा कि यह पद उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है और वे महिलाओं के आत्मविश्वास, सेवा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का पूरा प्रयास करेंगी. जिला अध्यक्ष किरण मूंधडा, सचिव विनिता डागा, सुषमा गांधी और अमरावती जिला से अनेक सखियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढाई.





