टायर चुराने वाला धरा गया
डेढ लाख रुपए का माल जब्त

* गाडगे नगर पुलिस की कार्रवाई
अमरावती /दि.21– शहर के वलगांव मार्ग के रोशन धर्मकाटा अग्निशमन विभाग से सटकर स्थित वाहन पार्किंग स्थल पर खडे ट्रकों के 16 टायर चुराने वाले आरोपी को गाडगे नगर पुलिस के दल ने गिरफ्तार कर 1 लाख 60 हजार रुपए का माल जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम कठोरा रोड के उत्कर्ष नगर निवासी संतोष पुंडलिकराव मानापुरे (46) है.
जानकारी के मुताबिक शिराला ग्राम निवासी अमोल धर्माले ने 17 मई को अपने ट्रक के 16 टायर चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी. 24 अप्रैल की रात यह घटना घटित हुई थी. अमोल धर्माले ने संतोष मानापुरे पर टायर चुराने का संदेह व्यक्त किया था. गाडगे नगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव ने मामला दर्ज कर जांच डीबी दल को सौंपी. डीबी स्क्वॉड के दल ने संतोष को कब्जे में लेकर उसके पास से डिस्क समेत 8 टायर जब्त किये. जबकि 8 टायर ट्रक पर ही लगे नजर आये. 1 लाख 60 हजार रुपए का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त रमेश धुमाल, सहायक आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में व थानेदार गोरखनाथ जाधव, समाधान वाठोरे के नेतृत्व में डीबी दल प्रमुख पीएसआई योगेश श्रीवास, जमादार भारत वानखडे, नंदकिशोर करोची, एएसआई राजेश गुरेले, जवान मतीन शेख, सुशांत प्रधान, धनराज कुमरे, महेश शर्मा के दल ने की.