हफ्ते में तीन ही दिन शालाएं !
दो दिन ऑनलाइन ली जायें कक्षाएं

* इंधन बचाने नया प्रस्ताव
नागपुर/दि.26- प्रदेश में इंधन दरवृध्दि के कारण स्कूल बस संचालकों पर बडा आर्थिक बोझ बढने वाला है. अगले माह से प्रदेश के अधिकांश भागों में स्कूल नये सत्र के लिए प्रारंभ हो रहे हैं. इंधन के बढते दामों के कारण स्कूल बस सेवा उपलब्ध करना महंगा पड रहा है. इसलिए एक ही सत्र में शाला शुरू रखने की मांग स्कूल बस संचालक असो. ने की है. उनका कहना है कि सप्ताह में तीन दिन शालाएं ली जाए और दो दिन ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएं.
स्कूल बस संचालकों ने आगामी 1 जून तक इस बारे में शिक्षा विभाग से उत्तर अपेक्षित किया है. उनका कहना है कि पेट्रोल और डीजल के बढतें दामों को देखते हुए तत्काल और निर्णायक भूमिका की आवश्यकता है. स्कूल बस ओनर्स असो. ने इंधन दरवृध्दि के कारण स्कूल बसों का किराया बढाए जाने की संकेत भी दिए है.
पिछले 10 दिनों में इंधन के रेट 7.5 रूपए प्रति लीटर बढ गये हैं. जिससे स्कूल बस चलाना भी महंगा होने जा रहा है. बस ओनर्स असो. ने 15 प्रतिशत किराया बढाए जाने के संकेत दिए हैं. परिवहन विभाग से हामी लेना आवश्यक है.
विदर्भ में सभी जिलों में पारा जोरदार चढा हुआ है. सभी जगह तापमान ने 45 डिग्री पार कर लिय है. हालांकि अगले कुछ दिनों में प्री- मानसून शावर की भी संभावना बताई गई है. किंतु गर्मी इसी प्रकार कायम रहने पर 15 जून की बजाय यहां शालाएं 26 जून से प्रारंभ किए जाने के संकेत गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने पिछले सप्ताह दिए थे. बावजूद इसके शाला अगले माह शुरू होने जा रही है. स्कूल बसों का किराया बढाए जाने का बडा मुद्दा है.