मंत्रालय की घटना से सभी स्तब्ध

मंत्री संजय राठोड के दफ्तर से 80 हजार चोरी

* प्रशासकीय हलकों में खलबली
मुंबई/दि.26 – सारे महाराष्ट्र का कामकाज जहां से संचालित होता है, ऐसे मंत्रालय में वरिष्ठ मंत्री और शिवसेना नेता संजय राठोड के कार्यालय से ही 80 हजार कैश चोरी हो जाने का बडा समाचार है. वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर इस घटना के उजागर होने के बाद सवाल उठाए जा रहे है. बताया जा रहा है कि, मंत्री राठोड के कक्ष के दराज से कैश गायब हो गई है.
घटना उजागर होने के बाद मंत्रालय सहित सभी ओर खलबली मची है. पुलिस सरगर्मी से घटना की जांच में जुटी है

Back to top button