कारंजा में 16 लाख की घरफोडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कारंजा /दि.30-शहर के मेमन कालोनी-3 में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर में हुई 16 लाख 30 हजार रुपए की घरफोडी का कारंजा शहर पुलिस ने 20 मई को पर्दाफाश किया. इस प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी का कुछ माल जब्त किया है.
मुंबई पुलिस दल से पुलिस निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए शिकायतकर्ता जमील रहीम शेख (58) के घर में 2 मई की देर रात चोरी हुई थी. घर के सदस्य दूसरे कमरे में सोये हुए थे, तब चोर ने अलमारी का लॉकर तोडकर 10 तोला सोने के आभूषण, घडी और 60 हजार रुपए नकद समेत कुल 16 लाख 30 हजार रुपए का माल चोरी कर लिया था. इस प्रकरण में कारंजा थाने में मामला दर्ज किया गया था. थानेदार दिनेशचंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में पीएसआई जयदीप पवार, उमेशकुमार बिबेकर, मो. परसुवाले और अजय धनकर के दल ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय जानकारी के आधार पर इस प्रकरण के आरोपी कारंजा के मालीपुरा निवासी अब्दूल नौशाद अब्दूल जलील (20) को कब्जे में लेकर उसके पास से माल जब्त कर लिया है.





