हथियार लेकर दहशत मचा रहा कुख्यात धरा गया
क्राइम ब्रांच की नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में कार्रवाई

अमरावती/दि.1- क्राईम ब्रांच के दल ने नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक कुख्यात को तीक्ष्ण हथियार के साथ सार्वजनिक स्थल पर दहशत मचाते हुए गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से तेज धार वाली गुप्ती जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोषी नगर निवासी गौरव मोतीलाल विश्वकर्मा (35) है.
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच के निरीक्षक दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक मनीष वाकोडे, दशरथ आडे, पीएसआई फिरोज खान, हेड कांस्टेबल संभाजी केंद्रे, मंगेश लोखंडे, नाजीमोद्दीन सैयद, जवान सचिन भोयर, रणजीत गावंडे, नरेश मोहरील, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम, चेतन शर्मा का दल पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उन्हें जानकारी मिली कि, नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास अमर नगर परिसर में हाथ में गुप्ती लेकर दहशत मचा रहा है. इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच के दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से हथियार जब्त कर लिया. आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को नागपुरी गेट पुलिस के हवाले कर दिया गया है.





