कार दुर्घटना में पथ्रोट के युवक की मौत

विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

* परतवाडा-अंजनगांव मार्ग की घटना
पथ्रोट /दि.1- परतवाडा-अंजनगांव मार्ग पर देर रात हुई भीषण कार दुर्घटना में पथ्रोट के युवक धीरज ठाकुर की जगह पर ही मौत हो गई और कार में बैठे अन्य चार लोग घायल हो गए. वह विवाह समारोह से अपने दोस्तों के साथ कार से वापस गांव जा रहा था. अचानक अज्ञात वाहन ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मारी. जिससे उसकी जगह पर ही मौत हो गई. इस घटना से पथ्रोट में शोक की लहर छा गई. धीरज की मौत से उसकी दो बच्चियों की सीर पर से पिता का साया उठ गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पथ्रोट के एक युवक के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए धीरज ठाकुर व उसके दोस्त परतवाडा कार से गए थे. विवाह समारोह निपटने के बाद वह देर रात अपने दोस्तों के साथ कार से वापस आ रहा था. अचानक परतवाडा-अंजनगांव रोड पर तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मारी. जिससे चालक का संतुलन बिगड गया और कार रास्ते से नीचे उतर गई और पेड से टकरा गई. इस हादसे में धीरज ठाकुर की जगह पर ही मौत हो गई और कार में सवार अन्य चार लोगों को मामूली चोटे आई.
इस भीषण दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही परतवाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर धीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए अचलपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया. मृतक धीरज ठाकुर यह सामान्य परिवार का था. उसके पश्चात पत्नी और दो छोटी बेटियां है. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा. उसके पार्थिव पर पथ्रोट में शोकाकुल वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया.

Back to top button