तैरने गये दो दोस्तों की डूबने से मौत
वर्धा के पंचधारा बांध में भाग्यवश दो दोस्तों की जान बची

वर्धा /दि.1– सेलू तहसील के रिधोरा के पंचधारा बांध में शहर के 4 युवक तैरने के लिए मंगलवार को दोपहर में गये थे. पानी का अनुमान न आने से दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई तथा दो लोग बाल-बाल बच गये. मृतकों के नाम ओम वरठी (38) और राकेश अंडरस्कर (34) है.
मानसून में सेलू तहसील के रिधोरा के पंचधारा प्रकल्प में 27.9 प्रतिशत जलभंडार रहने से ओम वरठी और राकेश अंडरस्कर समेत प्रवीण हिवसे और चंदू मेश्राम ऐसे वर्धा निवासी चारों दोस्त मंगलवार को दोपहर में रिधोरा के पंचधारा बांध पर तैरने के लिए गये थे. बांध में तैरने के लिए उतरने के बाद चारों युवकों को पानी की गहराई का अनुमान नहीं लगा. इस कारण ओम वरठी और राकेश दोनों गहरे पानी में डूब गये. दोनों दिखाई नहीं देने पर दो अन्य दोस्तों ने रिधोरा गांव पहुंचकर ग्रामवासियों को जानकारी दी. ग्रामवासियों ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर खोज कार्य शुरु किया. इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही सेलू पुलिस स्टेशन के थानेदार पंकज वाघोडे अपने दल के साथ घटनास्थल आ पहुंचे. ग्रामवासियों की सहायता से खोज अभियान चलाया गया और दोनों युवकों के शव बाहर निकले गये. घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. सेलू पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की है. बांध, तालाब और नदी परिसर में लापरवाही से पानी में न उतरने तथा शराब का सेवन कर जलाशय में न जाने का आवाहन प्रशासन ने नागरिकों से किया है. मानसून के दिनों में नदी-नाले और बांध का जलस्तर बढने से गहराई का अनुमान नहीं आता, ऐसा भी सूचित किया गया है.





