चिखलदरा में वीकेंड की रही जबरदस्त धूम

आल्हाददायक वातावरण का पर्यटकों ने जमकर लिया आनंद

* मनमोहक प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने उमडी पर्यटकों की भीड
चिखलदरा/दि.6 दमदार बारीश के आगमन की वजह से चिखलदरा का वातावरण बेहद आल्हाददायक हो गया है. ऐसे में बारीश के बाद पहले ही विकेंड पर शनिवार व रविवार को चिखलदरा में पर्यटकों की जबदरस्त भीड उमडी और पर्यटकों ने यहां के आल्हाददायक वातावरण का जमकर आनंद लेते हुए अभुतपूर्व उत्साह के साथ विकेंड मनाया.
यहां यह विशेष उल्लेखनिय है कि जारी वर्ष के दौरान चिखलदरा में पहली बार इतने बडे पैमाने पर पर्यटकों की भीडभाड हुई. इस बात की संभावना को ध्यान में रखते हुए अमरावती ग्रामीण पुलिस द्वारा पहले से ही बडे पैमाने पर बंदोबस्त लगाया गया था. वहीं शनिवार 4 जुलाई की रात से ही बडे पैमाने पर पर्यटक चिखलदरा पहुंचने शुरू हो गए तथा रात्री मुकाम का आनंद लेने के बाद रविवार की सुबह से चिखलदरा की सडकों पर सैकडों पर्यटक प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने हेतु निकल पडे थे. इसके चलते सभी पॉईंट्स पर अच्छी-खासी भीडभाड दिखाई दे रही थी. खासबात यह रही कि भीमकुंड पर अलग-अलग इवेंट शुरू किए जाने के चलते पर्यटकों ने उन इवेंट्स का भी जमकर आनंद लिया. भीमकुंड पॉईंट पर स्काय सायकलिंग एवं वैली क्रॉसिंग रोप वे सहीत आमझरी में भी वनविभाग द्वारा बडे पैमाने पर इवेंट चलाए जाते है. जिसके चलते उन सभी स्थानों पर भी पर्यटकों द्वारा जमकर भीडभाड की जा रही थी. इसके अलावा ऐतिहासिक गाविलगढ किले पर घुमने-फिरने का आनंद भी कई पर्यटकों द्वारा लिया गया. देवी पॉईंट पर भी हॉर्स रायडिंग, ऊंट की सवारी व छोटे बच्चों हेतु खेल खिलौने जैसे कई उपक्रम चलाए जाते है. जिसके चलते सहपरिवार पहुंचे पर्यटकों ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ यहां पर घुमने-फिरने का जमकर आनंद लिया.

* 1100 वाहनों की आमद दर्ज
रविवार को चिखलदरा में पर्यटकों के करीब 1100 वाहन पहुंचे. जिनके जरीए चिखलदरा नगरपालिका को करीब 1 लाख 10 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ, ऐसी जानकारी नगर परिषद के नाका प्रमुख कुमार सामंत द्वारा दी गई.

* पर्यटननगरी के वित्तीय चक्र को मिली गति
बारीश के आगमन के साथ ही पर्यटननगर चिखलदरा में पर्यटकों की संख्या में वृध्दि होने के चलते चिखलदरा के वित्तीय चक्र को गति मिली है. अब बारीश के मौसम सहीत आगामी शित ऋतु तक प्रत्येक शनिवार व रविवार तथा सरकारी अवकाश वाले दिन इसी तरह से पर्यटकों की भीडभाड रहने की पूरी संभावना है. जिसे ध्यान में रखते हुए स्थानिय व्यवसायियों के चेहरों पर लंबे समय बाद खुशी दिखाई दे रही है.

Back to top button