पार्षद मो. रेहान उर्फ बल्ला भाई ने सेवाकार्यो के साथ मनाया जन्मदिन

38 वें जन्मदिन पर 38 साथियों ने किया रक्तदान कर दी शुभकामनाए

* जरुरतमंदों को राशन कीट व फलों का किया वितरण
अमरावती/दि.8– स्थानीय प्रभाग क्रमांक 16 अलिम नगर-रहमत नगर के पार्षद मो. रेहान उर्फ बल्ला भाई ने अपना 38 वां जन्मदिन सामाजिक सेवा को समर्पित करते हुए अनोखे अंदाज में मनाया. केक काटने और जश्न मनाने के बजाए उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. जिसमें उनकी उम्र के 38 साथियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दी.
जमील कॉलोनी स्थित युसुफ पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर में अपने साथियों के साथ पार्षद बल्ला भाई ने भी रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं का शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया. इस समय बडी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रेरणादायी उदाहरण बताया.
इस अवसर पर पार्षद बल्ला भाई ने सबसे पहले जरुरतमंद परिवारों को राशन कीट वितरित की और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर मरीजों को भी फलों का वितरण किया. उन्होंने कहा कि, जन्मदिन को सेवा और मानवता के कार्यो से जोडना ही उनके लिए सबसे बडी खुशी है. रक्त संकलन कार्य पीडीएमसी की टीम ने किया. जिसमें डॉ. अनुराग रुडे, वंदना चौधरी, आनंद चराटे, प्रतीक नेवारे तथा पंकज कालबांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस शिविर को सफल बनाने बबलू भाई नमुना, हाजी इब्राहिम, शेख अफसर, साजिद भाई, तौसिफ भाई, छोटी भाई एंबुलेंस, राजा भाई केबल, इमरान कुरैशी, समाजसेवक नसीम, आसीफ कुरैशी, राजा उस्ताद तथा अन्य समर्थकों ने अथक प्रयास किए

Back to top button