यशोदानगर में ऑनलाइन जुआ अड्डे पर छापा, 5 गिरफ्तार
मोबाइल व जुए के साहित्य समेत 1.66 लाख रुपए का माल जब्त

* क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
अमरावती/दि.11– अमरावती शहर की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने अवैध ऑनलाइन जुआ रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यशोदा नगर स्थित एक दुकान पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 1 लाख 66 हजार 610 रुपये नकद, ऑनलाइन जुआ संचालित करने के उपकरण और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम यशोदा नगर निवासी अरमान संतोष पाल (21), संतोष रघुनाथ पाल (45), बेनोडा निवासी सुमित अवधूत खिराडे (33), किरण नगर निवासी यश पुरुषोत्तम लाडुकर (22) तथा यावली शहीद निवासी सतीश प्रकाश पोजगे (30) है.
पुलिस के अनुसार, शहर में चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस आयुक्त राकेश ओला के निर्देश पर क्राइम ब्रांच सक्रिय थी. इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल वर को गोपनीय सूचना मिली कि यशोदा नगर क्रमांक-1 स्थित अरमान ट्रेडर्स नामक दुकान में ‘फन टारगेट’ और ‘गोल्डन चांस’ जैसी ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से पैसे का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है. सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दुकान पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान दुकान में ऑनलाइन गेम के जरिए जुआ खेला जा रहा था. पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.66 लाख रुपये नकद, ऑनलाइन जुआ संचालित करने में प्रयुक्त उपकरण तथा मोबाइल फोन जब्त किए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान संतोष पाल (21), संतोष रघुनाथ पाल (45), सुमित अवधूत खिराडे (33), यश पुरुषोत्तम लाडुकर (22) तथा सतीश प्रकाश पोजगे (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ फेजरपुरा पुलिस थाने में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, श्याम घुगे, प्रांजलि सोनवणे, सहायक पुलिस आयुक्त कैलास पुंडकर तथा पुलिस निरीक्षक अतुल वर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के एपीआई महेश इंगोले, गजानन सोनुने, सुनील लासुरकर, गजानन ढेवले, आस्तिक देशमुख, दीपक सुंदरकर, मंगेश परिमल, मनोज ठोसर, सचिन बहाले, जहीर शेख, अतुल संभे, संजय भारसाकले, नईम बेग, विकास गुडधे, विशाल वाकपांजर, योगेश पवार, राजीक रायलीवाले, संदीप खंडारे, मारोती पांडे के दल ने की.