तलेगांव एचपीसी में हुआ वैभव सूर्यवंशी का जंगी स्वागत
ब्रिटेन के दौरे से वापसी के बाद सीधे एचपीसी पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

* युवा क्रिकेटर ने राजस्थान रॉयल्स के परफार्मेन्स सेंटर में की प्रैक्टीस
* एचपीसी के खिलाडियों ने सूर्यवंशी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
* तिलक कुमकुम लगाकर हुआ सूर्यवंशी का स्वागत, मंदिर में दर्शन कर नतमस्तक हुए सूर्यवंशी
अमरावती/दि.17 – अपने धुआंधार प्रदर्शन एवं विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर क्रिकेट जगत में बडी तेजी के साथ अपनी एक अलग पहचान बनानेवाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी डिटेन दौरे से भारत लौटने के बाद अमरावती नागपुर महामार्ग पर तलेगांव स्थित राजस्थान रॉयल्स टीम के हाय परफार्मेन्स सेंटर यानी एचपीसी में पहुंचे. जहां पर उनका जंगी स्वागत किया गया. इस समय राजस्व रॉयल्स टीम के एचपीसी संचालक रोमी भिंडर ने युवा क्रिकेटर व विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अगवानी की. जिसके बाद एपीसी परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन व पूजन करने के उपरांत वैभव सूर्यवंशी ने तुरंत ही मैदान पर पहुंचकर बल्लेबाजी की नेट प्रैक्टीस की. जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने अपने खास अंदाज में कई आकर्षक शॉट्स लगाए. जिनमें हैलीकॉप्टर शॉट का भी समावेश था.
खास बात यह रही कि ब्रिटेन दौरे से वापस लौटने के बाद अपने गृहराज्य बिहार जाने की बजाय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आयपीएल टीम ने राजस्व रॉयल्स के तलेगांव स्थित हाय परफार्मन्स सेंटर में आने को प्राथमिकता दी. जिससे उनकी क्रिकेट को लेकर प्रतिबध्दता समझी जा सकती है. वैभव सूर्यवंशी के एचपीसी में पहुंचते ही उनका तिलक कुमकुम लगाकर आरती उतारते हुए स्वागत किया गया. साथ ही सेंटर में प्रैक्टीस कर रहे खिलाडियों ने अपनी-अपनी बैट उपर उठाते हुए वैभव सूर्यवंशी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर भी सम्मानित किया. जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन करने के उपरांत सीधे मैदान पर पहुंचकर नेट प्रैक्टीस करते हुए जमकर पसीना बहाया.
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई 5 मैचों वाली टी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी हिस्सा लिया. यद्यपि इन तीन मैचों में वैभव का व्यक्तिगत स्कोर क्रमश: 14, 13 व 15 रनो तक भी सीमित रहा. लेकिन भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्पर्धा में पदार्पण करने के साथ ही हिस्सा लेने के मामले में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाडी साबित हुआ. इस मामले में वैभव सूर्यवंशी ने मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड दिया है. चूंकि वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी का अंदाज सचिन तेंदुलकर व महेन्द्रसिंह धोनी की तरह काफी विस्फोटक व आक्रामक है. जिसके चलते क्रिकेट जगत व क्रिकेट प्रेमियों को वैभव सूर्यवंशी से क्रिकेट के भविष्य को लेकर काफी उम्मीदे हैं.





