नारायणदास लढ्ढा हाईस्कूल में अग्निशमन विभाग का फायर डेमा
विद्यार्थियों को दी सुरक्षा की जानकारी

* एलपीजी गैस रिसाव, आग बुझाने की तकनीक और आपदा के समय बचाव के तरीकों का किया गया प्रदर्शन
अमरावती /दि.18– अमरावती मनपा के अग्निशमन विभाग की ओर से शनिवार को बियाणी शिक्षण संस्था संचालित नारायणदास लढ्ढा हाईस्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं फायर डेमो का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा मावले के अनुरोध पर आयोजित किया गया.
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दिनेश हंबर्डे तथा अग्निशमन अधीक्षक अजय पंधरे के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख प्रेमानंद सोनकांबले और पाली प्रमुख सुनील काकडे के मार्गदर्शन में अग्निशमन दल की टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी. फायर लॉरी क्रमांक एमएच-27/बीएक्स-6913 के साथ पहुंचे फायरमैन अमोल सालुंके, निशांत राठोड तथा वाहन चालक सागर टपके ने प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से आग के प्रकार, आग बुझाने की विभिन्न विधियां, एलपीजी गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां, गैस सिलेंडर में आग लगने पर अपनाए जाने वाले उपाय, आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन विभाग से संपर्क करने की प्रक्रिया, धुएं या आग में फंसे लोगों के सुरक्षित बचाव के तरीके तथा अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग की जानकारी दी. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा मावले, पर्यवेक्षिका करवा मैडम, मुगल सर, तुषार बुक, वैदकर मैडम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपदा की स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना था.





