अभिजीत दीपके के साथ दिखी युवती कौन?
आंदोलन के बाद वायरल हुई तस्वीरों ने बढ़ाई उत्सुकता

नई दिल्ली/दि.27 – कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली आंदोलन को बड़ी सफलता मिलने के बाद संगठन के प्रमुख चेहरों की चर्चा तेज हो गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें सीजेपी नेता अभिजीत दीपके के साथ नजर आई एक युवती को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है.
जानकारी के अनुसार, इस युवती का नाम वैष्णवी गौर बताया जा रहा है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जब अभिजीत दीपके ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया, उस दौरान वैष्णवी भी उनके साथ मौजूद थीं. इस मौके के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. बताया जा रहा है कि जश्न का वीडियो इंस्टाग्राम पर अभिजीत दीपके, सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और पार्टी के आधिकारिक अकाउंट को टैग किया गया था. इसी वीडियो में वैष्णवी गौर का इंस्टाग्राम अकाउंट भी टैग किया गया, जिसके बाद लोग उनके बारे में जानकारी तलाशने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो के कारण अब वैष्णवी गौर भी चर्चा का विषय बन गई हैं. हालांकि, उनके बारे में उपलब्ध जानकारी अभी सीमित है और संगठन की ओर से भी कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.





