बालकृष्ण धाम के भव्य मंदिर का शिलान्यास एवं अनंतशेष स्थापना
108 फीट उंचा इस्कॉन-आरवीसीसी

* इस्कॉन मंदिर के पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज के हाथों भव्य शिलान्यास
* 30 मई 2029 को उद्घाटन करने की भी महत्वपूर्ण घोषणा
* रेवसा में साकार होने जा रहा विशाल आध्यात्मिक धाम
* समस्त विदर्भवासियों से योगदान का आवाहन
अमरावती /दि.24- रेवसा स्थित मालू सिटी परिसर में इस्कॉन के भव्य मंदिर का शिलान्यास आज पूर्वान्ह परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज के हस्ते गर्भगृह स्थल पर शिला रखकर एवं अनंतशेष के पूजन के साथ संपन्न हुआ. इस समय प.पू. कृष्ण भक्तदास महाराज, अनंतशेष प्रभु, सहस्त्रनाम प्रभु, श्रीमान अद्वैताचार्य प्रभुजी और समस्त विदर्भ से इस्कॉन के संत श्री और पदाधिकारी, प्रज्वल मालू परिवार, श्रेयस पोटे, डॉ. लवणकर उपस्थित रहे.
पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज ने शिलान्यास के साथ ही अगले 1005 दिनों में मंदिर के निर्माण पूर्ण करने की घोषणा कर दी. इसका उद्घाटन 25 मई 2029 को तुकाराम बीज और रुख्मिणी द्वादशी की पावन बेला पर करने का उपस्थितों की जोरदार करतल ध्वनी के बीच परम पूज्य ने घोषणा कर दी. उल्लेखनीय है कि, इस्कॉन मंदिर के चेयरमैन वरुण मालू है. उसी प्रकार निर्माण समिति में इंजीनियर अनिल सोनोने, रोहित हिवरकर, मोहित गुप्ता, शुभम खंडेलवाल, रिटायर्ड जज राजेंद्र बारड और अनेकानेक गणमान्य का समावेश है.
इस्कॉन ने बताया कि, वैदिक समिति, बालकृष्ण लाल धाम का भव्य निर्माण यहां होने जा रहा है. प्रस्तावित मंदिर करीब 100 फीट उंचा और विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक अवधारणाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी. संपूर्ण परिसर की योजना भक्ति, संस्कार, सेवा एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार को केंद्र में रखकर तैयार की गई है. भव्य संकुल में श्रद्धालुओं के लिए संस्कार भवन, प्रसाद वितरण केंद्र, गेस्टा हाउस, आश्रम, गुरुकुल, गौशाला, गोविंदा रेस्टारेंट जैसी सुविधाएं होगी. बच्चों के लिए खेल तथा संस्कार केंद्र विकसित किया जाएगा. स्थानीय केंद्र प्रमुख श्रीमान अद्वैताचार्य प्रभुजी ने बताया कि, करीब 50 करोड की लागत से एक लाख वर्ग मीटर में मंदिर परिसर रहेगा.





