पांच छात्राओं से छेडखानी, अध्यापक को जेल

गडचिरोली/दि.2- भामरागड तहसील के कुकामेटा जिला परिषद प्राथमिक शाला की पांच छात्राओं से छेडछाड और अश्लील वर्तन करने वाले अध्यापक को गुरुवार को अहेरी सत्र न्यायालय ने पांच वर्ष सश्रम कारावास और 70 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई.
इस्तगासे के अनुसार घटना मार्च 2025 की है. अध्यापक का नाम रवींद्र गव्हारे है. उसने 9 से 11 वर्ष आयु सीमा की पांच छात्राओं को अपने कक्ष में अकेले बुलाकर उनसे अश्लील बर्ताव किया था. छात्राओं को यह बात किसी को बताने की मनाही करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज किया. पीडिता में दो सगी बहने शामिल रही. उन्होंने स्कूल जाने से मना कर दिया, तो मां ने कारण पूछा. तब रोते हुए पीडिता ने आपबीती बताई. तुरंत उनकी मां ने लाहेरी उप पुलिस थाने में शिकायत दी. उपविभागीय अधिकारी अमर मोहिते ने इस प्रकरण की जांच की. न्यायालय ने आरोपी को पोक्सो की विविध धाराओं में दोषी पाकर सजा सुनाई. जुर्माना भी किया.





