20 दिनों में डेंगू के 10, मलेरिया के 7 मरीज
वायरल फीवर के सैकडों रुग्णों पर जिला अस्पताल में उपचार

* मच्छरों का प्रादुर्भाव बढने से बढी बीमारियां
अमरावती/दि.7- जिले में मच्छरों के प्रकोप से होनेवाली बीमारियां डेगू, मलेरिया, वायरल फीवर के रुग्ण बढने का दावा किया जा रहा है. अकेले जिला सामान्य अस्पताल इर्विन में ही वायरल फीवर के 137 पीडितों का उपचार चल रहा है. वहीं गत 20 दिनों में डेंगू के 10 और मलेरिया के 7 पॉजिटिव रुग्ण आने की जानकारी दी गई.
* क्या कहते हैं सीएस?
प्रभारी जिला शल्य चिकित्सक डॉ. प्रमोद निरवणे ने कहा कि, अस्पताल में रोज ही सैकडों रुग्ण बुखार पीडित आ रहे हैं. आवश्यकता नुसार उनके रक्त नमूनों की जांच की जाती है. उचित उपचार किया जा रहा है. लोगों को भी सावधानी रखनी चाहिए. अपने परिसर में मच्छर न पनपे, इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है.
* स्वच्छता के बजे बारा
देखा जाए तो शहरी परिसर हो या, गांव-देहात स्वच्छता के अभाव में सर्वत्र गंदगी का आलम है. जिसके कारण मच्छरों की भी पैदवार बढी है. फलस्वरुप मच्छरों के डंक से मलेरिया और डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ रही है. स्वच्छता की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा. मच्छरों का प्रकोप रोकने दवाईयों का छिडकाव भी होना चाहिए. इसकी जिम्मेदारी महापालिका की होती है. किंतु महापालिका इस ओर उदासीन रहने का आरोप पब्लिक कर रही है.





