खाटू धाम यात्रा से लौटने वालों का जोरदार स्वागत
श्री श्याम सांवरिया परिवार का आयोजन

अमरावती/दि.7 – श्री श्याम सांवरिया परिवार द्वारा आयोजित खाटू नरेश श्याम बाबा के धाम, महाकाल और सांवरिया सेठ दर्शन यात्रा आज सुसंपन्न हुई. 150 से अधिक भाविकों ने उत्साह से यात्रा पूर्ण कर अमरावती में कदम रखा, तो श्याम प्रेमियों ने उनका ढोल-ताशे से स्वागत किया. आज अमरावती जबलपुर ट्रेन से अमरावती स्टेशन पर श्री श्याम सांवरिया परिवार द्वारा आयोजित खाटू धाम यात्रा 2026 का ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया.
श्याम प्रेमियों के स्वागत एवं सेवा के लिए साबूदाना खिचड़ी, खमण ढोकला, चाय एवं बिसलेरी पानी का वितरण किया गया. इस सेवा कार्य में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया. राजेश चांडक (रिधपुर), मयूर सोनी, प्रकाश श्रीवास एवं सागर गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सर्वश्री दीपक उपाध्याय, कुणाल सोनी, प्रवीण पांडे, हर्ष शर्मा, गौरव डहाके, राज पाली, राजेश चांडक (रिधपुर), महेश शर्मा, मयूर सोनी, सागर गुप्ता, प्रकाश श्रीवास, दिव्यांक गायकवाड़, ओम, रुपेश काले, अनूप वाघमारे, रेशमा पाबरी, मुकेश पाबरी, किशोर राजगुरे, मीनाक्षी राय, सागर गाड़बैल, विजया गाड़बैल, राहुल भूरे, गौरव मेश्राम, प्रेरणा सवालाखे, राजू सवालाखे, राजू राय, लीलाधर मोर, अमोद कुमार, नितेश भट्टड़, प्रीति परमार, अनिल परमार, शरद भूतड़ा, सीमा सोमानी, चेतना सोमानी, जया आनंदनी, किरण साहू, सतीश तिवारी, वर्षा डोंगरे, मयूरी डोंगरे, विद्या खत्री, छक्की लाल साहू, दीपा साहू, ईश्वरी क्षीरसागर, नीता बाबर, मेघा बनसोड, आरती बड़वा, रायसाहब ढोके, अंकुश धर्माले, जयदीप लांडे, किरण नगराले, मुरलीधर काले, मोहन सहारे, अजय दायमा, रेखा दायमा, किरण साहू, मदन साहू, नारायण यादव आदि का यात्रा में उत्साहपूर्ण सहभाग रहा.





