घरेलू बिजली बिल में मिलें रियायत

सूखे के हालात में राहत की मांग

दर्यापुर/दि.9 – सूखाग्रस्त परिस्थिति के कारण सामान्य लोगों के साथ ही कृषक वर्ग आर्थिक संकट में आ गया है. घरेलू उपयोग के बिजली बिल के बढते भार भी ग्राहकों की चिंता बढा रहे हैं. विदर्भ के अधिकांश भागों में बारिश के अभाव में खेती-किसानी का काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीण अर्थ व्यवस्था इससे काफी प्रभावित हुई है. ऐसे में बिजली बिल में रियायत दिए जाने की मांग भी यहां उठाई जा रही है.
कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में यूनिट बढ जाने से रकम काफी बढ जाने की शिकायत की है. उनका कहना है कि, बिजली बिलों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ सामान्य परिवारों पर पड रहा है. अत: सरकार तथा महावितरण को सूखे के हालात का विचार कर घरेलू उपभोक्ताओं को विशेष रियायत दिए जाने की अपेक्षा व्यक्त हो रही है. उनका कहना है कि, सूखे की वजह से आय के स्त्रोत प्रभावित हुए हैं. सूखे का सामना कर रहे परिवारों को बिजली बिल में रियायत मिलने से कुछ प्रमाण में राहत मिलेगी. इसलिए संबंधित यंत्रणा इस मांग पर सकारात्मक विचार कर रही है.

Back to top button