भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस अमरावती में हर्षोल्लास से मनाया
आंचल वानखडे और सलीम का विशेष सम्मान

* वायु सेना पर आधारित नाटिका ने खींचा ध्यान
अमरावती /दि.9 – गुरुवार 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के 94 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना एसोसिएशन, अमरावती शाखा की ओर से होटल ग्रेस इन में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एयर कमोडोर प्रमोद वानखडे उपस्थित थे. विशेष अतिथि के रूप में स्क्वाड्रन लीडर कुणाल धोबे तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मगर उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत मान्यवरों के हाथों दीप प्रज्ज्वलन से हुई. श्रीमती अर्चना महाजन, श्रीमती वंदना छापानी मोहन और श्रीमती पद्मश्री चौधरी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर अमरावती जिले से वायुसैनिक के रूप में चयनित आंचल वानखडे के माता-पिता का विशेष सम्मान किया गया. साथ ही वायुसेना अध्यक्ष का कमेंडेशन प्रशस्ति-पत्र और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पद प्राप्त करने वाले सलीम का सम्मान वानखडे और विजय महाजन के हाथों किया गया.
कार्यक्रम में वानखडे, कुणाल धोबे, लिखार और मगर ने मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर दीपक छापाणी ने वसीयत (मृत्युपत्र) विषय पर उपस्थित मान्यवरों को संबोधित किया. प्रातःकालीन सत्र का संचालन गावंडे ने किया, तथा आभार प्रदर्शन सलीम ने किया.
दोपहर के सत्र में श्रीमती अर्चना महाजन और श्रीमती ज्योती गावंडे ने वायुसेना पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की. वानखडे और श्रीमती आशा वानखडे दंपति ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शेंदरे, नंदकुमार चौधरी, आत्माराम चौधरी, नवरंगे, पोहेकर, जावरे, कडू, ठाकरे, गावंडे, दिनेश देशमुख, लुंगे, मिलिंद बेलसरे, कविटकर, जोल्हे, भोयर, प्रकाश पाटील, महाजन, गिनगिने तथा श्रीमती कुंजलता मगर, श्रीमती प्रतिभा बेलसरे, श्रीमती लिखार, श्रीमती ज्योती कडू, श्रीमती वैशाली लुंगे, श्रीमती शरयू शेंदरे, सुशीला चौधरी, श्रीमती चिमोटे आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के उत्तरार्ध का संचालन श्रीमती मृणाल नवरंगे ने किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.





