‘फाइव स्टार होटल हो या स्ट्रीट फूड सेंटर, नियम तोडे तो खैर नहीं’
एफडीए आयुक्त मुंढे की दो टूक, 700 से ज्यादा प्रतिष्ठानों को नोटिस

* त्यौहारों के दौरान मिठाई और खाद्य पदार्थों की बिक्री पर विशेष नजर
मुंबई /दि.27– अन्न व औषध प्रशासन (एफडीए) आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि, अब सुरक्षा नियम तोडने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी. मुंबई प्रेस क्लब में बुधवार को दो-टूक संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि, फाइव स्टार होटल हो या सडक किनारे लगने वाला स्ट्रीट फूड सेंटर, नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि, खाद्य सुरक्षा, दूर, मिठाई, स्कूल के पोषण आहार, दवाओं, ब्लड बैंकों और त्यौहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर प्रशासन की रणनीति तय की गई है. इसके तहत अन्न सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले अब तक 700 से ज्यादा प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया जा चुका है.
* गणेश मंडलों के महाप्रसाद पर भी नियम लागू
मुंढे ने स्पष्ट किया कि, गणेश मंडलों के भंडारे या महाप्रसाद पर भी खाद्य सुरक्षा नियम लागू हैं. यह कोई नया नियम नहीं है. खाद्य कारोबार करने वाले हर प्रतिष्ठान के पास जरुरी लाइसेंस होना अनिवार्य है.





