भक्तिधाम नवरात्रि महोत्सव का भूमिपूजन समारोह

अमरावती/दि.9 – भक्तिधाम नवरात्रि महोत्सव का भूमिपूजन गुरुवार को सुबह 10 बजे श्री राम दरबार भक्तिधाम मंदिर के लॉन में संपन्न हुआ. नवरात्रि श्री दुर्गा माता की आराधना और पूजा का त्यौहार बीते कई वर्षों से धूमधाम से पारंपरिक रीति से मनाया जाता है.
अमरावती शहर में माता के भक्तों की आस्था सालों से श्री भक्तिधाम नवरात्रि महोत्सव से जुडी हुई है. हर साल सभी भाई-बहनें, बच्चे सभी साथ आकर इस परंपरा को आगे बढा रहे हैं. पारंपरिक गरबा गायन एवं माताजी की आराधना करते हुए गरबा खेलना, अष्टमी का हवन, कन्या भोजन एवं कई सारे कार्यक्रमों के साथ इस साल भी नवरात्रि का आयोजन जोरों-शोरों से किया जा रहा हैं. इस महोत्सव का भूमिपूजन संपन्न हुआ.
इस कार्यक्रम में श्री जलाराम सत्संग मंडल के उपाध्यक्ष हसमुख भाई कारिया, श्री लोहाना महाजन के मंत्री सुरेश भाई माखेचा, श्री लोहाना महाजन के खजांची जीतू भाई कारिया, श्री जलाराम सत्संग मंडल के सदस्य अनिल भाई पंड्या, राजू भाई आडतिया, केतन भाई सेठिया, श्री लोहाना नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र भाई सेदानी, नीलेश भाई राजा, श्री लोहाना नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कमलेश भाई कारिया, सचिव प्रतीक भाई आडतिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री कपिल भाई पोपट, सुमित भाई आडतिया, जिगर भाई सेता उपस्थित रहे. श्री जलाराम सत्संग मंडल की अध्यक्षा एवं श्री लोहाना महिला मंडल की सचिव रश्मिबेन रायचुरा, प्रीति बेन आढिया, श्री लोहाना महिला मंडल की उपाध्यक्षा भारती बेन हिंडोचा, संगीता बेन दासानी, प्रोजेक्ट चेयरमैन भावना बेन सेदानी, हिना बेन तेली, स्नेहा बेन दुवानी, आशा बेन सादराणी, हिना बेन आडतिया उपस्थित रहे. श्री लोहाना महाजन, श्री जलाराम सत्संग मंडल, श्री जलाराम महिला सत्संग मंडल, श्री लोहाना महिला मंडल, श्री लोहाना नवयुवक मंडल की ओर से सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में उत्सव में शामिल हों.

 

Back to top button