राजपूत ढाबा परिसर की अवैध झोपडपट्टियों पर चला बुलडोजर
परिसर के नागरिकों 15 साल का सिरदर्द हुआ समाप्त

* वैभव बगणे के नेतृत्व में आंदोलन को मिली सफलता
अमरावती/ दि.17- नवसारी- चांगापुर मार्ग के संभाजी महाराज चौक के पास के राजपूत ढाबा परिसर में पिछले 15 साल से अतिक्रमण कर झोपडपट्टी में रहनेवालों पर प्रशासन ने बडी कार्रवाई करते हुए पूरा अतिक्रमण हटा दिया. लोक निर्माण विभाग की जगह पर, टी पॉईंट जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर यह झोपडपट्टी खडी किए जाने से यातायात में दुविधा, दुर्घटना का खतरा और कानून व सुव्यवस्था का गंभीर प्रश्न निर्माण हो गया था.
इस झोपडपट्टी में कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के अवैध व्यवसाय, वेश्या व्यवसाय, गांजा व एमडी जैसे मादक पदार्थों की तस्करी शुरू रहने की शिकायत स्थानीय नागरिको द्बारा बार-बार की गई थी. प्रिया पार्क, छत्रपति पार्क, क्षितिज मंगल कार्यालय परिसर समेत नए विकसित हु ए विविध ले-आउट के नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था. इस कारण नागरिकों में दहशत, असुरक्षा और तीव्र रोष निर्माण हो गया था. स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्या लगातार आंदोलनकर्ता वैभव बगणे के ध्यान में लाकर दी. नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वैभव बगणे ने संबंधित प्र्रशासन के पास लगातार प्रयास किए. ज्ञापन सौंपकर अपनी दुविधा रखी. उनके नेतृत्व में नागरिकों ने इकट्ठा होकर आंदोलन की चेतावनी देकर प्रशासन पर दबाव निर्माण किया. इस पृष्ठभूमि पर लोक निर्माण विभाग ने पुलिस बंदोबस्त में 16 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की. इस कार्रवाई में संपूर्ण झोपडपट्टी हटाई गई और सडक के लिए खुली जगह फिर से उपलब्ध कर दी गई हैं. यह कार्रवाई वैभव बगणे, संदीप चौधरी, विजय इंगले, प्रवीण राउत, सुनिल नंदनवार, सुरेंद्र चितोले, अमित राउत, सुरेश यादव व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में पूरी हुई. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के नागरिकों को बडी राहत मिली हैं. उन्होेंने शासन व प्रशासन का आभार माना है. पिछले अनेक सालों से प्रलंबित रहा यह प्रश्न हल हो जाने से वैभव बगणे के नेतृत्व में किए गए आंदोलन की नागरिकों ने सराहना की हैं.





