अक्षय साबले पर कांग्रेस लेगी एक्शन
पुलिस में करेेगी शिकायत

* पार्टी की खुफिया जानकारी विरोधियों को देने का आरोप
अमरावती/दि.17 – कांग्रेस ने युवा कार्यकर्ता अक्षय साबले पर पुलिस एक्शन लेने का ऐलान किया है. साबले ने कथित रुप से कांग्रेस और उसकी नेता यशोमति ठाकुर को बदनाम करने का षडयंत्र रचा, ऐसा पार्टी का आरोप है. युवक कांग्रेस और कांग्रेस द्वारा पुलिस में शिकायत दी जाएगी, ऐसी घोषणा पार्टी ने की है.
युवक कांग्रेस ने बताया कि, 5 साल पहले अक्षय साबले युवक कांग्रेस में था. अब वह नई कार्यकारिणी में नहीं है. युवक कांग्रेस ने बताया कि, पिछले कुछ वर्षों से अक्षय साबले कथित रुप से विरोधियों को कांग्रेस की गोपनीय जानकारी बताता था और कांग्रेस के विरोधियों को साथ देता था. उसे कई बार समझाइश दी गई. किंतु वह अपनी खुराफातों से बाज नहीं आया.
उस दिन कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान अंतर्गत मीटींग शुरु रहते अक्षय साबले आया और उसने पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर पर गलत बयानी की. कांग्रेस पार्टी को लेकर भी गलत वक्तव्य कर रहा था. अक्षय साबले कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं है. यह दावा करते हुए युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, उसने यशोमति ताई को और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रची है. जिसके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दी जाएगी.





