अमरावती में स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान

छह दुकानदारों पर 5,500 का जुर्माना

अमरावती/दि.10– अमरावती महानगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को मालवीय चौक, चित्रा चौक से इतवारा बाजार रोड क्षेत्र में संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, स्वच्छता व्यवस्था, दुकानों में दो डस्टबिन की उपलब्धता, अतिक्रमण तथा अन्य नियमों की जांच की गई.
मनपा आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त (2) के निर्देश तथा चिकित्सा अधिकारी (स्वच्छता) एवं सहायक आयुक्त, जोन क्रमांक-1 के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले छह दुकानदारों पर कुल 5 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया. कार्रवाई के तहत पवन फुटाणा, सईद नवाब, शेख मुजाहिब बागवान, सलीम खान और अमान खान पर दो डस्टबिन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रत्येक पर 1 हजार, जबकि हबीब खान पर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 500 का जुर्माना लगाया गया. अभियान में प्लास्टिक नोडल अधिकारी ए. के. गोहर, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक राजू डीक्याव, स्वास्थ्य निरीक्षक सचिन सैनी, एम. सैय्यद, निखिल खंगाले, मेघराज ढेंनवाल, बीट कर्मचारी मयूर सारसर तथा अतिक्रमण विभाग के प्रमुख कोल्हे और उनकी टीम ने भाग लिया. मनपा ने नागरिकों और व्यापारियों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, दुकानों में अनिवार्य रूप से दो डस्टबिन रखने तथा स्वच्छता नियमों का पालन कर स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त अमरावती बनाने में सहयोग करने की अपील की है.

Back to top button