कांग्रेस सांसद की राज्यपाल को चिठ्ठी

बच्चियों पर रेप, महाराष्ट्र पर कलंक

* शक्ति कानून तुरंत लागू करने की मांग
मुंबई /दि.6- कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने राज्य में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अत्याचारों के मामले में राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा को पत्र लिखकर राज्य में शक्ति कानून को तुरंत लागू करने की मांग की है. महाराष्ट्र की पहचान एक प्रगत और सुरक्षित राज्य के रूप में थी, लेकिन आज स्थिति भयावह है. राज्य में महिलाओं और छोटी बच्चियों पर हो रहे अत्याचारों को देखकर महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा पर कलंक लग रहा है, ऐसा आक्रोश उन्होंने अपने पत्र में व्यक्त किया है.
राज्य में पुणे के नसरापुर बलात्कार और हत्या मामले के कारण आक्रोश की लहर उठी है. उसी के साथ पुणे में ही एक और 9 वर्षीय बच्ची पर उसके ही रिश्तेदार द्वारा अत्याचार करने का प्रयास किए जाने से इस आक्रोश में और वृद्धि हुई है. इस पृष्ठभूमि में कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा को पत्र लिखकर उपरोक्त मांग की है. वर्षा गायकवाड़ ने कहा, महाराष्ट्र की पहचान एक प्रगत और सुरक्षित राज्य के रूप में थी, लेकिन आज स्थिति भयावह है. राज्य में महिलाओं और छोटी बच्चियों पर हो रहे अत्याचारों को देखकर महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा पर कलंक लग रहा है. इसी गंभीर विषय पर आज मैंने राज्य के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा को पत्र लिखा है.
उन्होंने कहा, महाविकास आघाड़ी सरकार ने अपराधियों को 21 दिनों में फांसी की सजा देने वाला कठोर ‘शक्ति कानून’ मंजूर किया था. लेकिन दुर्भाग्य से पिछले 3 वर्षों से यह कानून केंद्र सरकार के पास लंबित पड़ा है. अगर बहनों को न्याय चाहिए, तो इस कानून का तुरंत लागू होना जरूरी है. राज्यपाल को इसके लिए केंद्र सरकार से तुरंत फॉलो-अप करना चाहिए, इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए ऐसी मांग की गई है. जिस मुंबई को हम सुरक्षित मानते हैं, वहीं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 12.8% की वृद्धि हुई है. बलात्कार, छेड़छाड़ और झजउडज के मामलों की बढ़ती संख्या राज्य के लिए शर्म की बात है. राज्य में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए महाराष्ट्र को पूर्णकालिक गृह मंत्री चाहिए. वर्तमान मुख्यमंत्री के पास कई विभागों का अत्यधिक भार है, जिसके कारण गृह विभाग की ओर पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया जा रहा है. राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है. इसलिए महाराष्ट्र को आज एक सक्षम गृह मंत्री की आवश्यकता है.

Back to top button